बीएचयू अस्पताल में ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ती जा रही है। दो दिन में 15 नए मरीज मिले हैं। वहीं, 3 मरीजों की मौत भी हुई है। तीन मरीज डिस्चार्ज भी हुए हैं। अब कुल 219 मरीजों में 59 की मौत, 19 के डिस्चार्ज होने के बाद 141 का इलाज चल रहा है। अब सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में मरीजों का इलाज किया जा रहा है। यहां ऐसे मरीज भी हैं जो कोरोना संक्रमित भी हैं। जबकि कुछ पोस्ट कोविड के मरीजों का भी इलाज हो रहा है। एमएस प्रोफेसर केके गुप्ता ने बताया कि जो नए 15 मरीज मिले हैं उनमें कुछ कोरोना संक्रमित भी हैं। जिन 3 मरीजों की मौत हुई है उन्हें ब्लैक फंगस के साथ अन्य कई बीमारियां भी थीं। अस्पताल में 120 मरीजों का ऑपरेशन हो चुका है। जांच, इलाज के साथ ही जरूरत पड़ने पर इंजेक्शन, दवा की व्यवस्था भी की जा रही है।