फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन होंगे आईआईटी के क्लास लेक्चर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। आईआईटी बीएचयू में होने वाले क्लास के लेक्चर को ऑनलाइन करने की तैयारी है। क्लास में होने वाले लेक्चर का वीडियो बनाकर उसे संस्थान की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। यही नहीं असाइनमेंट, प्रोजेक्ट वगैरह भी ऑनलाइन किए जाएंगे। इसका फायदा न सिर्फ आईआईटी के विद्यार्थी उठा सकेंगे बल्कि अन्य विद्यार्थियों को भी इसका लाभ मिलेगा। ‘मैसिव ऑनलाइन ओपन कोर्स’ के तहत इस प्रोजेक्ट को यहां शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन

आईआईटी बीएचयू के टीचिंग लर्निंग सेंटर को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। इसके तहत हर सेमेस्टर के करीब 30-35 वीडियो बनाए जाने हैं। एक वीडियो करीब 10-15 मिनट का होगा। एक तरह से इंजीनियरिंग कोर्स का पूरा ई-कंटेंट तैयार होगा। इसका फायदा डिस्टेंस लर्निंग कोर्स करने वाले विद्यार्थियों को खास तौर से होगा। वहीं अगर किसी छात्र की कोई क्लास छूट गई तो वो इन वीडियो की मदद से अपने लेक्चर व नोट्स पूरे कर सकेगा। ‘मैसिव ऑनलाइन ओपन कोर्स’ के तहत देश विदेश के विश्वविद्यालय, महाविद्यालय व शैक्षणिक संस्थान अपने क्लासरूम लेक्चर के वीडियो अपनी वेबसाइट पर अपलोड करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें