फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ दशक से मरम्मत नहीं हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुगलसराय। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 15 जून तक प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त करने का निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिया है, लेकिन 10 किलोमीटर लंबे मुगलसराय-रामनगर मार्ग की मरम्मत तक शुरू नहीं हुई है। ऐसे में यह सड़क 15 जून तक गड्ढा मुक्त हो पाएगी, इसमें संदेह है।
विज्ञापन

मुगलसराय रेलवे स्टेशन से रेलवे परिक्षेत्र होते हुए डिहवा होते हुए रामनगर जाने वाले मार्ग की मरम्मत वर्ष 2002 में हुई थी। मरम्मत के अभाव में सड़क की हालत ऐसी हो गई है कि लगता ही नहीं कि इस मार्ग को दुरुस्त करने पर किसी का ध्यान है। इस रोड पर सिकटिया, परशुरामपुर, छित्तमपुर, डिहवा, एकौनी, कमलापुर, परोड़वा, डहिया, खजूरगांव सहित एक दर्जन गांव के लोग इस पर आवागमन करते हैं। इसी रोड पर दो डिग्री कालेज, इंटर कालेज आदि हैं। यहां तक कि बीएचयू जाने के लिए रामनगर होते हुए यह सबसे अच्छा मार्ग है। लेकिन मार्ग खराब होने की वजह से लोगों को इस रोड से जाना तकलीफदेह होता है। हालांकि मार्ग मरम्मत के लिए टेंडर हो चुका है और एक दो स्थानों पर गिट्टियां भी गिराई गई हैं, लेकिन मरम्मत का काम अभी तक शुरू नहीं हुआ है। ऐसे में नौ दिनों में सड़क कैसे बनेगी, समझना मुश्किल नहीं है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन विजय नारायन यादव ने बताया कि तय समय में सड़क बन जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें