फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 गांवों में दिन में एक घंटे मिल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

ऊंज(ब्यूरो)। अकोढ़ा फीडर से जुड़े इलाके के तकरीबन 40 गांवों में बिजली की बुरी स्थिति है। प्रचंड गर्मी में ग्रामीणों को दिन में बमुश्किल एक घंटे बिजली मिल पा रही है। रात में भी चार से पांच घंटे ही बिजली की आपूर्ति हो रही है। इससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। इससे दिन में जहां खेतीबारी के काम प्रभावित हो रहे हैं, वहीं रात में लोगों को पूरी नींद भी नहीं मिल पा रही है।
सूबे की योगी सरकार के गांवों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति करने के आदेश के बाद भी ग्रामीणों को बिजली नहीं मिल पा रही है। खास बात यह है कि ऐसा क्यों हो रहा है, इसकी जानकारी विभागीय लोगों को भी नहीं है। अकोढ़ा फीडर नवधन, ऊंज, कोरमइचा, बिछिया, बनकट, सीकीचौरा, कलाचौरा, कूबी, हरदोपट्टी, चौरहटा, पूरे विश्वनाथ, बरईपुर, बेलहुआ, दशरथपुर, पिलखुना, पूरेभानपुर समेत लगभग 40 गांवों को बिजली आपूर्ति होती है। लेकिन हफ्तेभर से इन गांवों में शेड्यूल के मुताबिक पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। भीषण गर्मी में भी इन गांवों में दिन में एक से सवा घंटे ही बिजली आपूर्ति हो रही है। रात में भी तीन से चार ही बिजली मिल रही है, वह भी कट-कटकर। इससे ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली न रहने से खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। साथ ही गर्मी में जनजीवन बेहाल हो गया है। आरोप लगाया कि स्थानीय स्तर पर फॉल्ट अन्य विभागीय कमजोरियों को छिपाने के लिए कर्मचारी मेन सप्लाई पर दोषारोपण करते हैं। जेई मनोज कुमार ने कहा कि जो आपूर्ति मेन लाइन से आती है, वह पूरी दे दी जाती है। स्थानीय स्तर पर बिजली की कटौती नहीं की जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर मंगलवार को बेतरतीब बिजली कटौती होती रही। बारिश के कारण सुबह छह बजे से लेकर दिन के दस बजे तक बिजली कटी रही। लेकिन, इसके बाद भी दिनभर रुक-रुककर बिजली कटौती होती रही। इससे उमस में लोग परेशान हो गए। ज्ञानपुर नगर में मंगलवार को 10 से पांच बजे के बीच छह बार बिजली कटी। बार-बार की आवाजाही से लोग परेशान हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें