फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर से गांवों तक हरियाली का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व पर्यावरण दिवस पर सोमवार को शहर से गांवों तक पर्यावरण संरक्षण की अलख जगी। जागरूकता रैलियां निकाली गईं। गोष्ठियां, बैठक समेत विविध आयोजन हुए। कहीं पौधरोपण अभियान चलाया गया तो कहीं निशुल्क पौधे और जूट-कागज के थैले बांटे गए। पॉलीथिन का इस्तेमाल न करने की अपील की गई। पौधरोपण के आह्वान के साथ हरियाली फैलाने का संकल्प लिया गया। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता के लिए आयोजित प्रतियोगिताओं में बड़ी तादाद में स्कूली बच्चे शामिल हुए।
विज्ञापन

बीएचयू में कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी ने पर्यावरण एवं धारणीय विकास संस्थान परिसर में पौधरोपण किया। यहां गोष्ठी में उन्होंने कहा कि अनुभव प्रकृति को समझने और इसको शरीर व मन से जोड़ने में मदद करता है। इस अवसर पर उन्होंने संस्थान की नई वेबसाइट लांच की। जेएनयू के पर्यावरण विज्ञान संस्थान ने हेड प्रो. सौमित्र मुखर्जी, इसरो के पूर्व वैज्ञानिक डॉ. एसएस मंजुल, डॉ. कविता शाह, डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव, डॉ. राजीव प्रताप सिंह आदि मौजूद थे। उधर बीएचयू के छात्रों के इको क्लब ‘सृष्टि संरक्षणम्’ की ओर से काशी के सौंदर्यीकरण के लिए अलग-अलग चौराहों व मार्गों पर सौ महापुरुषों के नाम सजावटी पौधों के साथ गमले रखे गए। गमलों पर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, स्वामी विवेकानंद, संत कबीर जैसे महापुरुषों के संदेश के साथ डिजिटल इंडिया, स्टार्ट अप, मेक इन इंडिया, स्वच्छता एप के जरिये लोगों से स्वच्छता की अपील की गई। होप संस्था की ओर से ग्रीन ग्रुप महिलाओं ने पौधरोपण कर पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। जितने भी पौधे लगाए उसे नाम दिया। पौधरोपण कर दहेजप्रथा के खात्मे का संदेश दिया। 11-एनडीआरएफ के अधिकारियों और जवानों ने वीडीए के सहयोग से सांस्कृतिक संकुल परिसर में अशोक, आम, कदम, सागौन, नीम और जामुन के 115 पौधे लगाए। उप कमांडेंट असीम उपाध्याय ने जागरूक किया।
उधर, डीएम योगेश्वर राम मिश्र ने अपने कैंप कार्यालय में पौधरोपण किया। ?काशी पवित्रा सेवा समिति की ओर से ईश्वरगंगी के आस-पास स्थिति घरों में पौधे बांटे गए। किरण सोसाइटी और सोसाइटी आफ ख्रीस्त ज्योति के संयोजन में पिंडरा ब्लॉक से रैली निकाली गई। समाजवादी छात्र सभा, सांई वंदना वेलफेयर सोसायटी, असि बचाओ संघर्ष समिति, अलख फाउंडेशन आदि ने विभिन्न कार्यक्त्रस्म किए। छावनी की ओर से पदयात्रा निकाली गई। नगर निगम की ओर से पर्यावरण रक्षा के प्रति शपथ के साथ रैली, कार्यशाला आयोजित की गई। ?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें