चंदौली। सरकार की प्राथमिकताओं को आमजन तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। सरकार का उद्देश्य है कि आमजन का विकास करके ही प्रदेश का विकास किया जा सकता है। इसी कड़ी में सरकार ने जो विकास कार्य का एजेंडा लागू किया है उसे लागू कराने के लिए मैं दृढ़ संकल्पित हूॅं। उक्त बातें एडीएम बच्चा लाल ने पदभार ग्रहण करने के बाद सोमवार को पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहीं।
इस दौरान उन्होंने कहा कि हम सभी अधिकारियों व कर्मचारियों शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने की जरूरत है। आम जनता को उम्मीद रहती है कि हमारी सुनवाई का समाधान तत्काल और त्वरित हो। जनता की समस्याओं के समाधान के लिए मेरा पूरा प्रयास होगा। जनता के लिए हमेशा हमारा दरवाजा खुला रहेगा। किसी भी प्रकार की कोई समस्या को बेहिचक मुझे अवगत कराएं, मेरा प्रयास होगा कि त्वरित निदान कराऊं। वहीं उन्होने अपने विभागीय कर्मचारियों से रूबरू हुए और कहा कि जनता की समस्याओं का समय से समाधान करें। उन्हें किसी भी प्रकार की परेशान न हो। वहीं उन्होंने स्टाम्प वापसी के समस्याओं के बाबत भी जानकारी ली और निर्देश दिया कि इसके समाधान में तेजी लाए, ताकि इससे सम्बंधित लोगों को राहत मिल सके। इसके पूर्व देवरिया जिले में एडीएम के पद पर कार्यरत रहे हैं।