फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठाकुरबाड़ी से तीन मूर्तियां चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। क्षेत्र के अरंगी गांव स्थित ठाकुरबाडी मंदिर परिसर में स्थापित काफी पुरानी राम, जानकी और लक्ष्मण की मूर्तियां शनिवार की रात चोरी हो गईं। रविवार की सुबह जब लोग मंदिर पर पूजा करने पहुंचे तो चोरी का पता चला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

शनिवार की रात पूजन अर्चन के बाद मंदिर का ताला बंद हो गया था। गांव के ही अमित सिंह रविवार की सुबह जब मंदिर पर पूजा करने पहुंचे तो मंदिर का ताला टूटा था। अंदर जाकर देेेखा तो मूर्तियां गायब मिलीं। देखते देखते वहां काफी लोग इकट्ठा हो गए। मंदिर के पुजारी कृष्णदत्त पांडेय के अनुसार मूर्तियां अष्टधातु की थीं और काफी पुरानी थीं। लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी। मौक़े पर कंदवा थानाध्यक्ष अजित मिश्रा व सीओ सकलडीहा सुनील कुमार गुप्ता ने मौका मुआयना किया। साथ ही फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट अमरेश सिंह ने हमराहियों के साथ पहुंच कर अंगुलियों के निशान लिए। मूर्तियों के बारे में गांव के निवासी लालबहादुर सिंह ने बताया कि सात पुश्त पहले उनके पूर्वज दिग्पाल सिंह ने इस मंदिर का निर्माण कराकर मूर्तियों की स्थापना कराई थी। ।3 माह पूर्व भी चोरों ने मंदिर में चोरी का प्रयास किया था, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए थे। इस संबंध में सीओ सकलडीहा सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें