फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा पर साधा निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। समाजवादी पार्टी जिला इकाई की बैठक रविवार को मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई। इस दौरान सपाइयों ने भाजपा सरकार पर किसानों की उपेक्षा व उनके साथ सौतेला व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया और जमकर भड़ास निकाली। इसके अलावा कानून व्यवस्था के मुद्दे पर भी सपाइयों ने योगी सरकार पर ताबड़तोड़ कई सवाल दागे। कहा कि यदि सूबे की सरकार अपराध पर काबू नहीं कर सकती तो उसे सत्ता छोड़ देनी चाहिए।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रभारी व पूर्व एमएलसी लल्लन यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता को झूठे वादों में फंसाकर भाजपा सूबे की सत्ता में आयी है, लेकिन सत्ता में आने के कुछ समय के बाद ही जनता के समाने भाजपाइयों का चेहरा साफ हो गया है। जनता के सब्जबाग व फरेब को समझ चुकी है। कानून-व्यवस्था को मुद्दा बनाकर सत्ता हासिल करने वाली भाजपा के राज में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। हत्या, लूट, अपहरण व बलात्कार जैसी घटनाएं लगातार हो रही है। पूर्व सांसद रामकिशुन ने कहा कि भाजपा सरकार ने कहा कि किसानों का हितैषी बनने वाली भाजपा का रुख कृषकों के प्रति साफ नहीं है। कर्जमाफी का वादा, अब तक वादा ही साबित हो रहा है। सूबे के किसान कर्जमाफी की उम्मीद लगाए बैठी है और भाजपा सरकार किसानों को गुमराह करने में जुटी है। आलम यह है कि बैंक वाले किसानों के घर पहुंचकर ऋण जमा करने का दबाव बना रहे है। कई स्थानों पर किसानों को बैंक कर्मियों के आक्रोश व उनके गलत रवैये का सामना करना पड़ा रहा है। सरकार की नीतियों के कारण किसान परेशान है। बावजूद इसके सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। सपा जिलाध्यक्ष सत्य नारायण राजभर ने कहा कि सपा ने हमेशा किसानों का साथ दिया है। सपा सरकार में किसानों को कई सहूलियत थी, लेकिन भाजपा सरकार किसानों को उपेक्षित कर रही है, जिसे किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि दस जून तक पदाधिकारी पार्टी के सक्रिय सदस्य बन सकते हैं। ऐसा नहीं करने पर उन्हें पद से वंचित होना पड़ेगा। इस अवसर पर बलिराम यादव, रामजनम यादव अनिल यादव, अश्वनी सोनकर, सूर्यनाथ यादव, जोखू सिद्दीकी, जयप्रकाश यादव, चकरु यादव, राजा खान, राजकुमार जायसवाल, गोपाल राजभर, राम भरोस आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें