फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1147 की जांच में हाईरिस्क में मिलीं 147 महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस के तहत मंगलवार को अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर 1147 गर्भवती महिलाओं की जांच हुई। इस दौरान 147 महिलाएं हाई रिस्क की श्रेणी में मिलीं, जिन्हें चिकित्सकों ने विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल कबीरचौरा समेत अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर चले अभियान में महिलाओं को जरूरी दवाइयां भी दी गईं। प्रभारी सीएमओ डॉ. राहुल सिंह ने बताया कि महिला चिकित्सकों द्वारा प्रसव पूर्व सभी जांचें, यूरीन जांच, ब्लड प्रेशर, मधुमेह, सिफलिस, हीमोग्लोबिन जांच आदि की नि:शुल्क सुविधा दी गई एवं परिवार नियोजन-खुशहाल परिवार के लिए परामर्श भी दिया गया। कार्यक्रम में एसीएमओ और नोडल अधिकारी डॉ. राजेश प्रसाद, जिला कार्यक्रम प्रबंधक संतोष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

केंद्र जांच हाईरिस्क
सीएचसी आराजीलाइन 68 9
पीएचसी बड़ागांव 81 13
पीएचसी चिरईगांव 49 5
सीएचसी चोलापुर 109 12
पीएचसी हरहुआ 196 7
पीएचसी काशी विद्यापीठ 102 12
पीएचसी पिंडरा 70 7
पीएचसी सेवापुरी 76 8
शास्त्री अस्पताल रामनगर 65 10
महिला अस्पताल 331 60
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें