फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत तार पर गिरा झंडा, गुल हुई बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शहर के कई मुहल्लों में रविवार को बिजली गुल रही। गर्मी और उमस से लोग परेशान दिखे। कहीं ट्रांसफार्मर तो कहीं फाल्ट आने की वजह से बिजली कटौती की गई।
विज्ञापन

33 केवी दौलतपुर पोषक लाइन पर दैत्रावीर बाबा मंदिर के ऊपर लगा झंडा गिर गया। इससे दोपहर 12:05 बजे बिजली गुल हो गई। 50 मिनट बाद इसे दुरुस्त किया जा सका। इसके चलते आसपास में रहने वाले लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा। इसी प्रकार टाउन-1 फीडर में मेंटनेंस के चलते 1:40 से 2:30 बजे तक बिजली गुल रही। फाल्ट आने के चलते महेशपुर फीडर पर शट डाउन लिया गया। इसकी वजह से 30 मिनट तक सप्लाई बाधित रही। शाम 5:40 बजे 33 केवी वरुणागार्डेन जेएचवी मॉल के पास आउटडोर केबल बॉक्स क्षतिग्रस्त होने के कारण ब्रेकडाउन हो गया। शाम 5:45 पर सप्लाई नार्मल हुई। इसके अलावा वरुणा गार्डेन स्थित डबल पोल पर लाइन के मरम्मत कार्य के चलते एक घंटे तक बिजली गुल रही। शकर तालाब में दोपहर 12:30 से 1:10 बजे बिजली सप्लाई बाधित रही।
देर रात चली तेज हवाओं की वजह से शहर के कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। इसकी वजह से लोगों को अंधेरे के साथ ही गर्मी की समस्या से भी दो चार होना पड़ा। तेज हवाओं के थमने के बाद बिजली आई। वहीं कुछ इलाकों में फाल्ट आने की वजह से पूरी रात अंधेरे में गुजारना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें