फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब राजेंद्र प्रसाद घाट पर लगने लगे देशभक्ति नारे

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। राजेंद्र प्रसाद घाट पर उस समय देशभक्ति नारे सुन लोग एकत्र हो गए, जब एनएसडी की ओर से पहला सत्याग्रही नाटक का मंचन किया जा रहा था। इस नाटक को देखने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ उपस्थित हो गई।
विज्ञापन

महात्मा गांधी के 150वीं जयंती को लेकर रविवार को पहला सत्याग्रही नाटक का मंचन राजेंद्र प्रसाद घाट पर किया गया। इसमें बापू के जीवन काल के दौरान घटित घटनाओं पर आधारित प्रस्तुति दी गई। लेखक रविंद्र त्रिपाठी द्वारा लिखित नाटक का अभिकल्पन और निर्देशन एनएसडी के डायरेक्टर सुरेन्द्र शर्मा द्वारा किया गया, जिसमें गांधी जी के जीवन के बारे में बताया गया। इसमें उनकी विचारधारा, उनके जीवन की दिलचस्प कहानियों के बारे में दर्शाया गया। इस मंचन में ही हरिजन डूडा भाई प्रकरण से ही उन्होंने जाति पाति के भेद भाव को दूर करने का संदेश दिया।
इस नाटक में संगीत सरल था, सेट डिजायन भी सरल था, लेकिन नाट्य मंचन इतना बेहतरीन था कि दर्शकों को आजादी के पूर्व के समय को याद दिला दिया। इस मौके पर एनएसडी के आशीष विद्यार्थी, कोआर्डिनेटर सुकुमार, एनएसडी वाराणसी के डायरेक्टर रामजी बाली सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें