फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज आएंगे मुख्यमंत्री, बाबा के करेंगे दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। चुनाव आयोग द्वारा चुनाव प्रचार के लिए 72 घंटे के लगाए गए प्रतिबंध के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को वाराणसी आएंगे। वह सुबह 11 बजे पहुंचेंगे और काशी विश्वनाथ मंदिर व काल भैरव का दर्शन पूजन करेंगे।
विज्ञापन

इसके बाद गढ़वा आश्रम में गुुरु शरणानंद से भेंट करेंगे। फिर सामने घाट स्थित महिला आश्रम में लोगों से मुलाकात करेेंगे। वह लक्सा स्थित रामकृष्ण मिशन आश्रम जाएंगे। दोपहर बाद मुख्यमंत्री जैतपुरा स्थित पूर्व महापौर अमरनाथ यादव के आवास पर जाएंगे। उनसे मिलने के बाद वह डोम राजा से मिलेंगे। इसके बाद वह वापस चले जाएंगे। दरअसल, हापुड़ के पिलखुवा में हुई रैली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि ‘उन्हें अली पर विश्वास है और हमें बजरंग बली पर विश्वास है’। इस बयान का संज्ञान चुनाव आयोग ने लिया था और उनके चुनाव प्रचार करने पर 72 घंटे का प्रतिबंध लगाया दिया। यह 19 अप्रैल की सुबह तक प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें