रोहनिया/रामनगर। विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने रविवार को अपने विधान सभा क्षेत्र में 44 सड़कों 9 पेशाबघर, 10 हाई मास्ट सोलर लाइट, 7 सीवर के निर्माण का शिलान्यास किया। यहां 7 करोड़ 39 लाख से विकास कार्य होंगे।
रोहनिया बाजार में आयोजित कार्यक्रम में विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि 5 करोड़ मुख्यमंत्री विशेष निधि और 2 करोड़ 39 लाख रुपये पूर्वांचल विकास निधि से विकास कार्य के लिए मिले हैं। प्रस्तावित योजनाओं के लिए कार्यदाई संस्था ग्रामीण अभियंत्रण इकाई को धनराशि अवमुक्त कर दी गई है। कार्यदायी संस्था को कार्य को गुणवत्ता के साथ समय से पूरा करने का निर्देश दिया गया है।
इस अवसर पर कार्यदायी संस्था आरईएस के अवर अभियंता अमरेश कुमार, वीरेश्वर सिंह, कृष्ण कांत मिश्र, हरिशंकर सिह बाबा, राजेश पटेल खन्ना, हेमेन्द्र सिह, अजय दुबे, श्रवण राय प्रधान, अनिल पांडेय प्रधान, अजय शर्मा, रामसागर सिंह ऊदल सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
उधर, रामनगर में शास्त्री चौक से रामनगर चौक तक 1,836 किलोमीटर तक बनने वाली सड़क का शिलान्यास रविवार को विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर डॉ अनुपम गुप्ता, संतोष द्विवेदी, अशोक जायसवाल, संतोष शर्मा, अजय प्रताप सिंह, नंद लाल चौहान, रितेश पाल, रमेश पटेल, राजकुमार सिंह, छोटू पाल मधुकर, चित्रांश अमित राय, जितेंद्र पांडेय, जितेंद्र सेठ शहजादे राम निषाद, अजय सेठ आदि रहे।