रोहनिया। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी वाराणसी मंडल के उपाध्यक्ष की गैरेज में खड़ी कार की सीट पर कारतूस का खोला मिला। कार के शीशे में छेद भी मिला है, जिसकी सूचना अखरी पुलिस चौकी को दी गई। उधर, प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इस तरह की किसी घटना की सूचना उन्हें नहीं मिली है। मामले को संदिग्ध बताते हुए कहा कि आखिर कोई गैरेज में खड़ी गाड़ी में गोली क्यों मारेगा। सुंदरपुर के केदार नगर कालोनी निवासी मंडल उपाध्यक्ष रवि सिंह पटेल ने अपनी कार अमरा चौराहे पर गायत्री मारुति सेंटर गैरेज में सर्विसिंग के लिए सुबह दी थी। बताया कि जब वे शाम को गाड़ी लेने गैरेज पहुंचे तो कार के शीशे में छेद मिला। अंदर आगे की सीट पर कारतूस का खोखा पड़ा था।