फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवानों की शहादत पर नहीं होनी चाहिए राजनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने पुलवामा में आतंकी हमले पर कहा कि सेना के जवानों की शहादत पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। देश को सुरक्षित रखने के लिए सेना के पास बुद्धि भी है और शक्ति भी। सेना को किसी को नसीहत देने की जरूरत नहीं है। देश के लिए जो बेहतर होगा, वह सेना करेगी। वह रविवार को वाराणसी पहुंचे थे।
विज्ञापन

हमले के बाद फारूक अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती के बयानों पर उन्होंने पलटवार किया। फारूक अब्दुल्ला की तरफ से जम्मू-कश्मीर में सेना की टुकड़ी भेजे जाने का विरोध करने की बात पर केंद्रीय मंत्री ने कहा- सेना जानती है कि देश की सुरक्षा कैसे करनी है, इसलिए कोई न बताए कि सेना को क्या करना है और क्या नहीं। रविवार को जम्मू-कश्मीर में सेना को अलर्ट भेजे जाने पर कहा कि जो कुछ भी हो रहा है, वह उचित है। इसमें किसी की दखलंदाजी नहीं चलेगी। अगले कदम सरकार और सेना तय करेगी। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए देश के लोगों को एकजुट होकर काम करना होगा। वहीं महबूबा मुफ्ती की तरफ से इमरान खान को एक और मौका दिए जाने के बयान पर अश्विनी ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए केवल सेना और सरकार को ही हक है। इसमें देश के नागरिकों को साथ देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें