फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस टीम का शील्ड पर कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
पौथिया (हमीरपुर)। सब्जी मंडी के मैदान में खेले जा रहे स्व. रामलाल वर्मा की पुण्य स्मृति बॉलीवाल टूर्नामेंट में आखिरी दिन ग्रामीण अंचल का फाइनल मैच प्रतापपुरा व परछा गांव की टीमों के बीच हुआ। जिसमें परछा टीम विजयी रही। जबकि शहरी अंचल में बनारस व मेरठ की टीम के बीच फाइनल मैच खेला गया। जिसमें बनारस विजेता बनी।
विज्ञापन

ग्रामीण अंचल के फाइनल मैच में प्रतापपुरा ने परछा को 25-23 व 25-12 से पराजित किया। जबकि शहरी अंचल की टीमों के तीन मैच खेले गए। जिसमें पहले मैच में बनारस ने जालौन को 25-14, 25-18 व 25-15 से हराया। दूसरे मैच में रायबरेली ने मेरठ को 25-20 व 25-17 से हराया। तीसरे मैच में बनारस ने रायबरेली को 25-18 व 28-26 से पराजित किया। फाइनल मैच बनारस व मेरठ के बीच खेला गया। जिसमें बनारस ने 25-16 व 25-20 से यह मैच जीतकर शील्ड पर कब्जा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें