फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की धीमी रफ्तार और गंदगी पर राज्यमंत्री नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। प्रवासी भारतीय दिवस की तैयारियों का निरीक्षण करने बुधवार को वाराणसी पहुंची एनआरआई राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाति सिंह ने काम की धीमी रफ्तार और साफ सफाई नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि इससे काशी और देश की साख प्रभावित हो सकती है। ऐसे में कमियों को तत्काल चिह्नित कर दूर कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि तैयारियों में लापरवाही का संज्ञान मुख्यमंत्री भी ले रहे हैं।
विज्ञापन

एनआरआई राज्यमंत्री बुधवार सुबह सर्किट हाउस पहुंची और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने हस्तकला संकुल, बड़ा लालपुर स्टेडियम और ऐढ़े टेंट सिटी में आयोजनों पर विस्तार से चर्चा की। डीएम की ओर से नियुक्त नोडल अधिकारियों की कार्ययोजना और जिम्मेदारी पर बात की। इसके बाद उन्होंने आयोजन स्थलों का निरीक्षण किया। भोजूबीर सिंधोरा मार्ग पर दोनों तरफ खुदाई और गंदगी पर नाराजगी जताई और हस्तकला संकुल में काम होता देख वे भड़क गईं। उन्होंने अधिकारियों से कहा- क्या 20 जनवरी तक होता रहेगा। यह काम तो बहुत पहले हो जाना चाहिए था। टेंट सिटी और स्टेडियम के काम पर भी उन्होंने असंतोष जताया। चेतावनी दी कि यह लापरवाही है, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई भी होगी। इस दौरान एनआरआई विभाग के साथ स्थानीय अधिकारी भी मौजूद रहे।
15 जनवरी तक काम पूरा करने की समयसीमा
राज्यमंत्री ने प्रवासी सम्मेलन से जुड़े कामों को पूरा करने के लिए 15 जनवरी की समयसीमा तय की है। उन्होंने कहा कि इसके बाद फिनिशिंग और खामियों को चिह्नित कर उन्हें ठीक करने का काम किया जाए। इसके लिए कार्यदायी संस्थाओं को मैन पॉवर बढ़ाने के साथ ही रात में भी काम करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें