फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडुवाडीह यार्ड का कार्य स्थगित, समय से चलेंगी ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मंडुवाडीह यार्ड में इंटरलॉकिंग कार्य के चलते दर्जनों ट्रेनों के निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन का हफ्ते भर प्रचार-प्रसार करने के बाद अंतिम समय में पूर्वोत्तर रेलवे ने फैसला वापस ले लिया। इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ट्रेनों के कैंसिलेशन व मार्ग परिवर्तन की सूचना के चलते बड़ी संख्या में यात्रियों ने टिकट निरस्त करा चुके हैं। कुछ लोगों ने अपनी योजना तक स्थगित कर दी।
विज्ञापन

20 दिसंबर से छह जनवरी तक मंडुवाडीह स्टेशन यार्ड का प्रस्तावित नान इंटरलॉकिंग, इंटरलाकिंग का कार्य स्थगित कर दिया गया। इस कारण गाडि़यों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन, शार्ट टर्मिनेशन, शार्ट ओरिजिनेशन और नियंत्रण कर ट्रेन संचालन का फैसला भी निरस्त कर दिया गया। अब ट्रेनें पूर्ववत चलेंगी। 12-13 दिसंबर से ही यार्ड में कार्य के चलते ट्रेनों के कैंसिलेशन व मार्ग परिवर्तन आदि का प्रचार-प्रसार रेलवे कर रहा था। पर्यटन सीजन में अचानक ट्रेनों के कैंसिल होने की सूचना से लोगों को काफी परेशानी हुई। कुछ ने दूसरे विकल्प तलाशे तो कुछ लोगों ने यात्रा ही निरस्त कर दी। अंतिम समय में रेलवे ने फैसला वापस लिया तो यात्रियों के पास रेलवे को कोसने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा। बताते चलें कि कई पैसेंजर, मंडुवाडीह-पटना जं.-मंडुवाडीह एक्सप्रेस, छपरा-वाराणसी सिटी-छपरा एक्सप्रेस, मंडुवाडीह-मुजफ्फरपुर-मंडुवाडीह एक्सप्रेस, जबलपुर-मंडुवाडीह एक्सप्रेस आदि को निरस्त किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें