फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 साल जेल में रहा हिस्ट्रीशीटर चोरी के आरोप में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। चौदह साल जेल में निरुद्ध रहे करीब 80 आपराधिक मामलों के आरोपी कैंट थाने के हिस्ट्रीशीटर सिकरौल पोखरा निवासी श्रीराम उर्फ पुत्तल गौड़ को पुलिस ने शुक्रवार को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया। पुत्तल के अनुसार, वह नशे का आदी है और इसी वजह से बचपन से चोरी करता चला आ रहा है।
विज्ञापन

इसके लिए वह कभी भिखारी तो कभी पागल बन कर दिन में रेकी और रात में चोरी करता है। पुत्तल के पास से पुलिस ने सोने-चांदी के जेवरात, चांदी के सिक्के, दो मोबाइल सहित अन्य सामान बरामद कर उसे जेल भेज दिया। सर्किट हाउस के पीछे स्थित एसपीओ के सरकारी आवास से 12 दिसंबर की देर रात चोरी हुई थी। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि इंस्पेक्टर कैंट विजय बहादुर सिंह के नेतृत्व में एसआई रामनरेश यादव, अरविंद कुमार और रामानंद यादव की टीम ने तफ्तीश शुरू की। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुत्तल को गिरफ्तार किया गया। पुत्तल ने बताया कि एसपीओ के घर उसी ने चोरी की थी। बचपन में ही उसे नशे की लत लग गई थी, इसी वजह से उसने चोरी और लूटपाट शुरू की। जिस दिन उसका विवाह हुआ था और पत्नी को घर लेकर आया था, उस दिन भी पुलिस उसे पकड़ ले गई थी। हालांकि, कई बार ऐसा भी हुआ जब वह नहीं पकड़ा गया। जेल में वह राइटर आदि का काम कर अधिकारियों का चहेता बन जाता था और जमानत पर छूट कर फिर चोरी शुरू कर देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें