फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय पर ताला, महिलाओं का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। पूर्वोत्तर रेलवे के ज्ञानपुर रोड़ रेलवे स्टेशन पर बने शौचालय का ताला बंद देख मंगलवार को महिलाओं ने हंगामा किया। उनका आक्रोश देख स्टेशन मास्टर समेत अन्य कर्मचारी मौके से खिसक लिए। ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन अव्यवस्थाओं को लेकर आए दिन चर्चा में बना रहता है। यहां पर यात्रियों को पानी शौचालय और साफ सफाई को लेकर अक्सर असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। मंगलवार की सुबह स्टेशन पर महिला यात्रियों ने शौचालय का ताला बंद देख भड़क गईं, और हंगामा करने लगी। इस दौरान पास में मौजूद स्टेशन मास्टर समेत अन्य कर्मचारी महिलाओं का आक्रोश देख धीरे- धीरे खिसक लिए। महिलाओं ने केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत मिशन को लेकर कहा की घर-घर शौचालय बनवाने के बजाय पहले सार्वजनिक जगहों पर शौचालय का निर्माण करवाना चाहिए। ऐसे में गांव को ओडीएफ घोषित करने से कोई फायदा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें