वाराणसी। मंहगाई के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल, डीजल, गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमत के खिलाफ साकेत नगर नरियां मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में कमल पटेल, वरुण सिंह, विवेक यादव, सत्यप्रकाश सोनकर सोनू ने रस्सी से बांधकर चार पहिया खींच विरोध दर्ज किया, वहीं महिलाओं ने शिवकुमारी राजभर और हसीना बेगम के नेतृत्व में गैस सिलेंडर का पूजन, दुआ कर वृद्धि का विरोध किया। इस दौरान सत्यप्रकाश सोनकर सोनू, आलोक गुप्ता, संजय यादव, दिलीप कश्यप, शमीर शर्मा, अनीस, गौरव श्रीवास्तव, कलीम, दिनेश सोनकर, बच्ची, तबस्सुम, अफसाना बेगम, दुइजा राजभर, तूफानी राजभर, रजिया, सुनैना, राजो, मन्ने, अनिता आदि मौजूद थे ।