फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडी ने किया निरीक्षण, देर से पहुंचने वालों को चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक गोविंद राजू एनएस ने भिखारीपुर स्थित डिस्काम मुख्यालय का शुक्रवार को आकस्मिक निरीक्षण किया। देर से आने वाले कर्मचारियों को चेतावनी देने का निर्देश दिया। देर से आने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि भविष्य में ऐसी गलती दुबारा हुई तो उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। सभी कर्मचारी अपने ड्यूटी पर समय से आए। 21 जिलों से आने वाले पीड़ितों के कार्यों का निस्तारण हो सके। एमडी ने कहा कि पूर्वांचल के किसी भी बिजली विभाग के उपकेंद्र का निरीक्षण कर सकते हैं। जो कर्मचारी अनुपस्थित पाए जाएंगे, उनका वेतन काटने के साथ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें