फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पीड़न से तंग आकर विवाहिता ने दी थी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कौलापुर (भदोही)। गोपीगंज थानाक्षेत्र के चितईपुर-बेरासपुर गांव में शुक्रवार को विवाहिता ने दहेज प्रताड़ना से तंग आकर मौत को गले लगाया था। शनिवार को थाने पहुंची उसकी मां ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए उसकी बेटी को प्रताड़ित करने का सनसनीखेज आरोप लगाया। इस मामले में पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर सास, ससुर और पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

इलाहाबाद के मेजा के अरई निवासी कंचन देवी (20) की शादी चितईपुर-बेरासपुर गांव निवासी शिवम पांडेय के साथ हुई थी। शुक्रवार की दोपहर कंचन ने अबूझ हाल में फांसी लगाकर जान दे दी थी। जानकारी मिलने के बाद पहुंची उसकी मां रन्नो देवी ने ससुराल वालों पर अपनी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। कहा कि दहेज में चेन नहीं मिलने पर आए दिन उसकी बेटी को प्रताड़ित किया जाता था। इससे आजिज आकर कंचन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की मां की शिकायत पर शुक्रवार देर शाम गोपीगंज पुलिस ने उसकी सास शैलकुमारी, ससुर अनिल पांडेय और पति शिवम पांडेय के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें