फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकन पॉक्स से हफ्ते में दूसरी मौत, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी। क्षेत्र में चिकन पॉक्स का प्रकोप गहराता जा रहा है। बीमारी की चपेट में आने से रविवार को चौरी बाजार के एक युवक की वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। पिछले हफ्ते सुरहन गांव में चिकन पॉक्स से पीड़ित आधा दर्जन बच्चों में एक की जान चली गई थी। हफ्ते भर में इस बीमारी से दूसरी मौत होने के कारण क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

चौरी बाजार निवासी सत्य नारायण हलवाई के पुत्र कन्हैया (30) को चार दिन पहले चिकन पॉक्स हो गया था। शुरुआत में घरेलू उपचार के बाद परिजनों ने युवक का स्थानीय चिकित्सक से इलाज कराया। यहां कोई लाभ न हाने पर बनारस के एक निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान रविवार को भोर में उसकी मौत हो गई। मौत की खबर से पूरे चौरी बाजार में शोक की लहर दौड़ गई। युवक की शादी सात वर्ष पहले बादशाहपुर में हुई थी। मृतक का एक चार वर्ष का बेटा है। युवक के बड़े भाई राजकुमार ने बताया कि कन्हैया को चिकन पॉक्स हुआ था। चौरी के एक निजी चिकित्सालय से उपचार के बाद उसे भदोही ले जाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उसे चिकन पॉक्स होने की बात कही। वहां सुधार न होने पर उसे वाराणसी ले गए। वहां एक निजी अस्पताल के चिकित्सक ने निमोनिया बताया और भर्ती कर लिया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें