फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत से घुसकर की दो लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सूरजपुर। दोहरीघाट क्षेत्र के बसियाराम ग्राम पंचायत के भीटा पुरवा में शनिवार की रात में एक मकान में छत के सहारे अंदर घुसकर चोरों ने दस हजार रुपये नकद सहित लगभग दो लाख रुपए के गहने उड़ाए। चोरों ने कमरों में महिलाओं और बच्चों को बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया। फिर घटना केा अंजाम दिया। घटना की जानकारी परिवार वालों को चार बजे भोर में हुई। चोरों ने बक्सों के ताले तोड़कर गहने और नकदी निकाल कर बक्से गांव से कुछ दूरी पर पीपल के पेड़ के पास फेंक दिया था।
विज्ञापन

भीटा पुरवा निवासी अंगद यादव पुत्र चंद्रदेव यादव अपने मकान में सो रहे थे। रात में चोर पिछवाड़े की ओर से छत पर चढ़ गए। छत से सीढ़ियों के सहारे अंदर घुस गए। अंदर कमरों में सो रही महिलाओं और बच्चों को बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया। इसके बाद आराम से कमरों को खंगाल डाला। तीन बक्सों में कीमती कपड़े, छह थान सोने के जेवरात और दस हजार रुपये नकद रखे हुए थे। भोर में लगभग चार बजे जब बाहर सो रहे अंगद की नींद खुली तो वे गेहूं काटने के लिए हंसिया लेने के लिए दरवाजा खोलने के लिए पुकारा। अंदर जाकर देखा तो तीन बक्से गायब थे। चोरी की जानकारी होते ही महिलाएं रोने लगीं। रात में पास के लोगों ने चोरों की तलाश शुरू कर दी। गांव के दक्षिण तरह पीपल के वृक्ष के पास कुंआ पर बक्सों के ताले तोड़ कर सोने के गहने, कीमती कपड़े और नकदी चोरों ने ले लिया था। इस बावत पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें