फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से खेत में लगी आग, पांच एकड़ की फसलें नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट। स्थानीय क्षेत्र के धनौली नई बाजार के सीवान में शनिवार को शार्ट सर्किट से दोपहर में आग लग गई। अगलगी में पांच एकड़ गेहूं की फसल राख हो गई। ग्रामीणों ने कई घंटों बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। गांव वालों ने कहा कि शुक्रवार को रात आठ बजे भीषण आंधी आने के कारण नई बाजार में तार ढीले पड़ जाने से शार्ट सर्किट हुई और फसल में आग लग गई। इसमें जैबुन्निशा, शमशाद, हदीशुन, कोलाहल सोनकर की करीब चार एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। वहीं शनिवार को दिन में बारह बजे के करीब धनौली रामपुर के सिवान में खड़ी गेहूं की फसल में शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिसमें गांव के पूर्व प्रधान जयप्रकाश राय और दीपू राय की फसल राख हो गई। ग्रामीणों ने दोहरीघाट में फायर ब्रिगेड की एक यूनिट की तैनाती कराने की मांग की। जिससे क्षेत्र में कहीं भी अगलगी की घटना घटे तो मौके पर दमकल की गाड़ी पहुँच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें