फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्याम बिहारी के सामने भिड़े बग्गा-सरावगी गुट

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। खाता न बही, जो श्याम बिहारी कहें वही सही...। यह जुमला सोमवार को उन्हीं के सामने तार-तार हो गया। इंग्लिशिया लाइन स्थित एक होटल में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्र की प्रेसवार्ता के दौरान वर्चस्व की खातिर स्थानीय व्यापार मंडल के बग्गा और सरावगी गुट आपस में भिड़ गए। मंच पर बैठने को लेकर शुरू नोकझोंक, हाथापाई और मारपीट में बदल गई।
विज्ञापन

आगामी सात और आठ अप्रैल को कानपुर में आयोजित होने वाले प्रदेश संगठन के चुनाव में अधिक से अधिक भागीदारी करने के लिए जिलों के दौरे पर निकले मिश्र सोमवार को बनारस में थे। स्थानीय जिला व नगर इकाई की बैठक में उन्होंने सदस्यता अभियान पर जोर दिया। इस दौरान व्यापारिक हितों पर प्रेस कांफ्रेंस शुरू होते ही मंच पर बैठने को लेकर बग्गा व सरावगी गुट के वैचारिक मतभेद सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि नोकझोंक की स्थिति जल्दी ही हाथापाई-मारपीट तक पहुंच गई। वरिष्ठ पदाधिकारियों के हस्तक्षेप पर दोनों गुटों के लोग शांत हो गए मगर तल्खी बरकरार रही।
इस बीच महापौर मृदुला जायसवाल भी वहां पहुंच गईं। प्रदेश अध्यक्ष ने महापौर का स्वागत शुरू किया ही था कि दोनों गुट फिर आमने-सामने आ गए। दोनों गुटों को गाली-गलौज देख महापौर अवाक रह गईं। सभागार में उपस्थित महिला व्यापारियों को भी शर्मिदिंगी झेलनी पड़ी। दोनों गुटों में मारपीट भी होने लगी। एक बार फिर वरिष्ठों ने बीचबचाव कर दिया। इसके बाद बग्गा गुट के लोग बैठक बीच में ही छोड़ कर चले गए।
विज्ञापन

इनसेट....
व्यापार मंडल दिया इस्तीफा
वाराणसी। इंग्लिशिया लाइन के एक होटल में प्रेसवार्ता के दौरान व्यापारियों के आपस में भिड़ने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सोमवार की देर शाम वाराणसी व्यापार मंडल की एक बैठक हुई और उसमें निर्णय लिया गया कि सभी लोगों ने सर्वसम्मति से उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल से इस्तीफा दे दिया। यह व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल से अलग हो गया। अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें