फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाह अफसरों की डीएम ने कसी पेच

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। नवागत जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में बुधवार को जिला स्वच्छता समिति की बैठक कैंप कार्यालय में हुई। इसमें नोडल अधिकारियों, बीडीओ और एडीओ को कार्य में तेजी लाने के लिए डीएम ने निर्देशित किया। कहा कि रणनीति बनाकर ओडीएफ से बचे गावों को खुले में शौच से मुक्त किया जाए। काम में किसी भी स्तर से लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अभोली में प्रगति खराब होने पर बीडीओ को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि ओडीएफ से बचे गांवों को प्राथमिकता के तहत खुले से शौच मुक्त करना है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समीक्षा के दौरान अभोली ब्लॉक की प्रगति खराब होने पर बीडीओ को फटकार लगाई। सभी बीडीओ, एडीओ पंचायत को स्वयं शौचालय की मानीटरिंग करने को कहा। चेताया कि अधीनस्थों के भरोसे कार्य न छोड़े। डीएम ने कहा कि गावों में धन उपलब्धता के बावजूद निर्माण कार्य न होना गंभीर विषय है। जिन गांव में शौचालय का कार्य पूर्ण हो जाए उसकी फोटो को अपलोड कराएं। इस मौके पर सीडीओ हरिशंकर सिंह, सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, डीसी मनरेगा अजीत सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें