फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय परीक्षा के पहले दिन ही गड़बड़ी0

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा शनिवार से शुरू हो गई। शिक्षा विभाग के अधिकारी जहां सकुशल परीक्षा कराने का दावा कर रहे हैं वहीं पहले दिन की परीक्षा में भारी गड़बड़ी सामने आई। यहां शहर और ग्रामीण इलाकों के कई विद्यालयों में कक्षा तीन की परीक्षा के दौरान छात्रों में कक्षा दो का पेपर बांट दिया गया। इस वजह से छात्र बहुत परेशान रहे।
कक्षा एक से आठ तक के छात्रों की यह परीक्षा 23 मार्च तक चलेगी। इसमें शनिवार को पहले दिन हिंदी, अंग्रेजी व सामाजिक विज्ञान की परीक्षा हुई। सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े 11 बजे तक प्रथम पाली और दोपहर साढ़े बारह बजे से दूसरी पाली की परीक्षा होगी। पहले से चली आ रही परीक्षा के पैटर्न में बदलाव करते हुए अधिकारियों ने ब्लैक बोर्ड पर सवाल लिखवाने के बजाय पेपर बांटे जाने का फैसला लिया और पेपर भी छपा लेकिन इस व्यवस्था की पोल पहले दिन ही खुल गई। बड़ागांव संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के कई विद्यालयों में कक्षा तीन के पेपर में दो का सवाल पूछा गया। इसकी जानकारी तब हुई जब छात्रों ने इसकी शिकायत की। इसमें कक्षा 3 के हिंदी के प्रश्न पत्र में प्रश्न संख्या 9 पर नाव चली पाठ में चूहा क्या लाया और प्रश्न संख्या 11 पर कददू जी की बारात में किसने क्या किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सवाल क्रमश : कक्षा 2 की हिन्दी की पाठ्यपुस्तक कलरव के पाठ संख्या 9 व पाठ संख्या 15 का है। शिक्षकों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि इस तरह की स्थिति सभी प्रश्नों में हैं।इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में भी रही। इस बारे में बीएसए बीबी चौधरी ने बताया कि कुछ जगहों से इस तरह की शिकायत मिली है, इस बारे में संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर लोहता संवाददाता के अनुसार काशी विद्यापीठ विकास खंड में शनिवार से 92 प्राथमिक व 30 पूर्व माध्यमिक विद्यालय (परिषदीय विद्यालयों) में दो पालियों में परीक्षा प्रारंभ हुई। इस दौरान प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में पंजीकृत 16888 बच्चों के सापेक्ष 1610 बच्चों ने परीक्षा छोड़ी। हरहुआ ब्लॉक में 94 प्रतिशत बच्चों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें