फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम से निबटन की कार्ययोजना बनाए पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
जाम से निबटने की कार्ययोजना बनाए पुलिस
विज्ञापन

डीएम ने एसएसपी के साथ कैंप कार्यालय पर की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
वाराणसी। डीएम योगेश्वर राम मिश्र ने सोमवार को एसएसपी आरके भारद्वाज के साथ यातायात पुलिस, लोक निर्माण, जल निगम, नगर समेत विभागों के साथ अपने कैंप कार्यालय पर बैठक की। यातायात पुलिस को शहर में लगने वाले जाम से निबटने के लिए कार्ययोजना बनाकर कार्रवाई करने को कहा। शहर के सभी प्रमुख मार्गों पर जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। जहां खुदाई का काम चली रहा है उसे जल्द पूरा कर सड़क बनवाने का निर्देश दिया गया। पुलिस, प्रशासन और कार्यदाई संस्थाओं को एक-दूसरे से तालमेल बनाकर काम करने का निर्देश दिया। बैठक में मौजूद एसपी यातायात सुरेशचंद्र रावत ने जाम से निबटने के संबंध में 53 बिंदु को लेकर कार्ययोजना बनाई है जिसके बारे में बैठके में बताया। प्रशासन की ओर से एडीएम सिटी वीरेंद्र पांडेय को नोडल बताया गया है। रंगभरी एकादशी को लेकर भी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें