फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलंबो की एयर इंडिया की उड़ान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबतपुर। लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से एयर इंडिया की एक और अंतर्राष्ट्रीय उड़ान कोलंबो श्रीलंका के लिए शुरू हुई। हालांकि पहले दिन वाराणसी से कोलंबो जाने वाले यात्रियों की संख्या न के बराबर थी कुल सात यात्री गए लेकिन आने वाले विमान से 135 यात्री आए।
विज्ञापन

काशी से कोलंबो की एक और उड़ान पांच फरवरी से
एयर इंडिया की कोलंबो उड़ान शुक्रवार से शुरू होने के बाद सोमवार से एक और उड़ान शुरू होगी जो प्रत्येक सोमवार को संचालित होगी। श्रीलंकन एयर लाइन की विमान यूएल 149 सुबह आठ बजे कोलंबो से चलकर 11:25 बजे वाराणसी पहुंचेगी। फिर यही विमान यूएल 150 बनकर दोपहर 12 बजे उड़ान भरकर दोपहर बाद 03:25 बजे कोलंबो पहुंचेगी। यह सीजनल विमान सेवा है जो फरवरी से मार्च तक ही सेवा देगी। उसके बाद दूसरे सत्र में अगस्त से नवंबर तक चलेगी। श्रीलंकन एयर लाइन की स्थानीय प्रबंधक ऋचा दुबे ने बताया की इस विमान के संचालन से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा साथ ही बौद्ध और हिंदू धर्म के लोगो को भी सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें