फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मानित हुईं खेल प्रतिभाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू के केएन उडप्पा सभागार में रविवार को आयोजित डालिम्स सेंचुरी स्पोर्ट्स अवार्ड समारोह में क्रिकेट, फुटबाल, हॉकी, एथलीट आदि से जुड़ी प्रतिभाएं सम्मानित हुईं। उन्हें अंगवस्त्रम, स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। साथ ही, क्रिकेट सहित अन्य खेलों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

केएन उडप्पा सभागार में आयोजित समारोह में राइफल शूटिंग में शशांक त्रिपाठी, वेटलिफ्टिंग में पूर्णिमा पांडेय, हॉकी में ललित उपाध्याय, एथलेटिक्स ओलंपियन बहादुर प्रसाद, फुटबाल प्रशिक्षक शाहनवाज खान को सम्मानित किया गया। इसके अलावा, क्रिकेट से अशोक बाम्बी, अंतरराष्ट्रीय खो-खो खिलाड़ी प्रीति गुप्ता, शिवानी गुप्ता समेत चार बुजुर्ग खिलाड़ी पूर्व क्रिकेटर अनवर अली, मुकेश मिश्रा, कमला सिंह (वालीबॉल), गीता भार्गव (बैडमिंटन) को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया। 21 दिव्यांग खिलाडि़यों को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि बीएचयू के कुलसचिव डॉ. नीरज त्रिपाठी ने खिलाडि़यों को बधाई देते हुए कहा कि खेल से हमें एकजुटता का संदेश मिलता है। विशिष्ट अतिथि कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय राय, डॉ. अशोक सिंह, खेल पत्रकार पदमपति शर्मा, अशोक गुप्ता, केशव जालान ने अपने संबोधन में क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों को बढ़ावा दिए जाने का आह्वान किया। इस दौरान क्लब की स्मारिका का भी विमोचन किया गया। क्लब के अध्यक्ष प्रदीप बाबा मधोक ने अतिथियों का स्वागत करते हुए क्लब के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इस दौरान परमानंद नवलानी, प्रो. प्रवेश भारद्वाज, डॉ. अंशू सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें