फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई के विशेषज्ञ कर रहे सेंटर का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मंडलीय अस्पताल में खुले टेलीमेडिसिन सेंटर का संचालन फिलहाल पीजीआई से आए विशेषज्ञों की देख-रेख में हो रहा है। इसमें एक तय समय पर बीएचयू के चिकित्सक मरीजों को ऑनलाइन परामर्श दे रहे हैं। गुरुवार को डेढ़ बजे सेंटर पर ताला बंद देख कुछ लोगों ने इसकी शिकायत प्रमुख अधीक्षक से की। बाद में पता चला कि कोई ऐसा मरीज नहीं आया, जिसके बारे में परामर्श लेने की जरूरत पड़ी हो।
विज्ञापन

इस सुविधा के माध्यम से अस्पताल के चिकित्सक जरूरत पड़ने पर बीएचयू में बैठे चिकित्सकों से परामर्श ले सकते हैं। बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने इसका उद्घाटन किया था। राज्यमंत्री ने सुबह नौ से चार बजे तक सेंटर खोलने की घोषणा की थी। इसमें सेंटर पर नेत्ररोग, बाल रोग, स्त्री रोग, सर्जरी, त्वचा, हड्डी आदि की बीमारियों से संबंधित मरीजों के इलाज के लिए बीएचयू के विशेषज्ञों से परामर्श लेने की सुविधा है। गुरुवार को डेढ़ बजे तक सेंटर खुला रहा लेकिन कोई मामला नहीं आया। प्रमुख अधीक्षक डॉ. बीएन श्रीवास्तव ने बताया कि अभी स्थायी टेक्नीशियन की तैनाती नहीं हो पाई है, ऐसे में पीजीआई से विशेषज्ञ इसका संचालन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें