फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माफिया गिरोहों के अर्थतंत्र को संभालने वाले चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। नगर निकाय चुनाव के बाद खाली हुई पुलिस माफिया गिरोहों के करीबियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में जुट गई है। वाराणसी जोन के दस जिलाें सहित पूर्वांचल भर से ऐसे दो दर्जन लोगों को चिह्नित किया गया है जो माफिया गुटों के खास करीबी हैं। पुलिस माफियाओं के इन करीबियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ ही इनके आर्थिक साम्राज्य पर भी प्रहार करेगी। इस संबंध में पुलिस के शीर्ष अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की कार्ययोजना तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन

पूर्वांचल के माफिया गुटोें की शह पर उनके करीबियोें ने मोबाइल टॉवर और कोयला कारोबार की बदौलत अपना आर्थिक साम्राज्य खड़ा किया है। मोबाइल टॉवर का काम पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ ही हरियाणा, दिल्ली और उत्तराखंड तक जारी है तो झारखंड में कोयला कारोबार को माफिया गुटों के कारोबारी असलहे के बल पर संचालित करते हैं। ऐसे लोगों को शासन स्तर से मिले निर्देश के आधार पर पुलिस अधीक्षकों नेे सूचीबद्ध कराया है। इन सभी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के साथ ही न्यायालय में ठोस पैरवी का निर्देश पुलिस अधिकारियों को शासन स्तर से दिया गया है। इसे लेकर संभावना जताई गई है कि आगामी दिनों में पूर्वांचल के कई चिह्नित लोग सलाखों के पीछे नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें