फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जेल में बंदी की जेब से मिला मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जिला जेल में हत्या और गैंगेस्टर के आरोप में निरुद्ध विजय शुक्ला की जेब से तलाशी के दौरान शनिवार को मोबाइल बरामद हुआ। हालांकि, कारागार प्रशासन सिम नहीं बरामद कर सका। मामले को लेकर जेलर ने विजय शुक्ला के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, पुलिस इसे निकाय चुनाव से जोड़ कर देखते हुए जांच कर रही है कि विजय के कौन करीबी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं और वह बरामद मोबाइल से किससे बात करता था। बीते दस दिन में जिला जेल में मोबाइल बरामद होने की यह दूसरी घटना है।
विज्ञापन

जेलर पीके त्रिवेदी ने बताया कि बैरक नंबर एक में भेलूपुर निवासी विजय गुप्ता बीते एक साल से हत्या और गैंगेस्टर के आरोप में निरुद्ध है। शनिवार को हेड वार्डन पारसनाथ मिश्र ने रूटीन तलाशी के दौरान विजय की जेब से बिना सिम का मोबाइल बरामद किया। मामले को लेकर कैंट थाने के प्रभारी निरीक्षक को तहरीर दी गई और विजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। विजय के पास से मोबाइल बरामदगी की घटना को गंभीरता से लेते हुए अन्य सभी बैरकों में सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें