वाराणसी। मशहूर हेयर ड्रेसर और हेयर एंड ब्यूटी लिमिटेड के मालिक जावेद हबीब कानूनी दांव-पेच में फंस गए हैं। कोलकाता के एक अंग्रेजी अखबार में छपे विज्ञापन को धार्मिक भावना भड़काने वाला मानकर कृपाशंकर यादव ने रामनगर थाने में शुक्रवार को जावेद हबीब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
आईपीसी की धारा 153 ए के तहत जावेद हबीब के अलावा अंग्रेजी अखबार के समाचार संपादक और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। रामनगर के कोदोपुर निवासी सामाजिक कृपाशंकर यादव मुकदमा दर्ज कराने के लिए पिछले कई दिन से थाने का चक्कर लगा रहे थे। रामनगर थाना प्रभारी का कहना है कि पूरे मामले की जांच कर रही है।