फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहनसराय से काशी विश्वनाथ मंदिर तक ड्रोन कैमरे करेंगे निगहबानी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सावन मेले के मद्देनजर जिले के चप्पे-चप्पे की चौकसी बढ़ा दी गई है। जिले की फोर्स के अतिरिक्त दो हजार से ज्यादा पुलिस, पीएसी और सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स प्रमुख शिवालयों में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर तैनात किए गए हैं। वहीं, मोहनसराय से काशी विश्वनाथ मंदिर तक दो ड्रोन कैमरे निगहबानी करेंगे। इसके साथ ही कछवा रोड से काशी विश्वनाथ मंदिर तक निगरानी के लिए 49 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। बताते चलें कि सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिसकर्मी कांवरियों की वेशभूषा में उनके जत्थों और शिविरों में मौजूद रहेंगे। जो भी संदिग्ध प्रतीत होगा पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी और तस्दीक होने के बाद ही छोड़ेगी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक (यातायात) सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि कछवा रोड से मोहनसराय के बीच दो स्पीडो मीटर राडार लगाए गए हैं। यह स्पीडो मीटर वाहनों की गति पर नजर रखेंगे और तेज रफ्तार से चलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इन स्पीडो मीटर की जगह बदलती रहेगी। इसके साथ ही जगह-जगह फ्लैक्स बोर्ड लगाए गए हैं कि आप वाराणसी पुलिस के कैमरे की नजर में हैं। कांवरिया मार्गों पर जगह-जगह फ्लैक्स बोर्ड में पुलिस अधिकारियों के नंबर लिखे गए हैं। वहीं, गंगा में जल पुलिस, पीएसी बाढ़ राहत दल और एनडीआरएफ के जवान तैनात रहेंगे। उधर, रविवार की शाम बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड ने प्रमुख गंगा घाटों, दशाश्वमेध, चौक व मैदागिन क्षेत्र और कैंट रेलवे स्टेशन व बस अड्डे के साथ ही भीड़भाड़ वाले अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थानों को खंगाला। बम निरोधक दस्ते द्वारा कांवरिया शिविरों की रोजाना सुबह और शाम चेकिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें