फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराए की इनोवा से चलता था अरबपति एआरटीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। भ्रष्टाचार के आरोप में न्यायिक हिरासत में जेल की सलाखों में बंद अरबपति एआरटीओ आरएस यादव किराए की इनोवा कार से चलता था। वह जिन दो वाहनों से चलता था उनकी पड़ताल के लिए यादव के खिलाफ दर्ज मुकदमे के विवेचक सीओ चकिया प्रदीप सिंह चंदेल शुक्रवार को संभागीय परिवहन कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन

यादव जिस इनोवा क्रिस्टा गाड़ी के साथ जौनपुर में गिरफ्तार किया गया था वह पहड़िया निवासी राजनारायण यादव के नाम पंजीकृत है। पता चला है कि यादव ने ये कार किराए पर ली थी। एआरटीओ यादव के सिपाही सूमो गोल्ड से वाहनों की चेकिंग करते थे। सूमो से ही चेकिंग के दौरान चंदौली के सीओ त्रिपुरारी पांडेय ने सूमो गाड़ी के साथ यादव के चालक समेत दो लोगों को वसूली करते गिरफ्तार किया था। पता चला कि सूमो गाड़ी भी किराए की थी। करीब एक लाख रुपये दोनों वाहनों का किराया दिया जाता था। जबकि इससे कहीं कम आरएस यादव की तनख्वाह है।

पीएम से कार्रवाई की मांग
पूर्वांचल ट्रक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह और शिवपुर निवासी राकेश न्यायिक ने शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर आरएस यादव पर कार्रवाई की मांग की है। पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने के साथ ही ईडी को मुकदमा दर्ज करने के लिए निर्देश जारी करने की मांग की गई। राकेश न्यायिक ने जिला जेल प्रशासन ने सूचना के अधिकार के तहत जेल में आरएस यादव से अब तक मिलने वाले लोगों के बारे में जानकारी मांगी है।
विज्ञापन


शासन को भेजी जा रही हर कार्रवाई की रिपोर्ट
आरएस यादव के खिलाफ हर जांच और कार्रवाई की रिपोर्ट रोजाना शासन को भेजी जा रही है। पूरे मामले पर शासन के उच्चाधिकारियों की सीधी नजर है। अब तक जितने भी साक्ष्य मिले हैं उसे शासन को भेजकर संपत्ति की जांच ईडी से कराने का आग्रह किया गया है। वहीं ईडी पूरे मामले पर नजर रख रहा है। उसने चंदौली पुलिस से सारे कागजात मंगा लिए हैं। ईडी जल्द ही बड़ी कार्रवाई कर सकता है। वहीं, आयकर विभाग भी पूरे मामले पर नजर रख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें