मड़िहान । थाना क्षेत्र के जुमई गांव निवासी सर्वेश की पुत्री नैंसी आठ वर्ष शुक्रवार को अपने घर के बरामदे में खेल रही थी। इसी दौरान तेज गरज चमक के साथ गिरी बिजली की चपेट में आकर झुलस गई। उसे आनन फानन में स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।