बलिया में 136 शिकायतें आईं। 115 मामले सुलझाए गए और सात शिकायत फर्जी पाए गए। मिर्जापुर में 104 शिकायतों में 60 सुलझे और 41 फर्जी मिले। 3 में जांच चल रही है। सोनभद्र में सबसे कम 46 शिकायतें प्राप्त हुईं। 25 सुलझ गए और 21 में जांच जारी है। भदोही के 76 शिकायतों में 45 का समाधान और 28 फर्जी मिली।
3 शिकायत पर पुलिस काम कर रही है। वाराणसी मंडल के जौनपुर में 264 शिकायतों में 205 का निस्तारण और 39 सूचनाएं फर्जी मिलीं। 20 पर काम जारी है। गाजीपुर में 229 शिकायतों में 54 फर्जी पाए गए। 162 मामलों में पुलिस ने कार्रवाई की और 11 केस पर काम चल रहा है।
चंदौली में 124 शिकायत पर 88 सुलझ गए। 34 सूचनाएं फर्जी निकलीं तो दो मामले में पुलिस काम कर रही है। व्हाट्सएप 7839860411 नंबर पर हैलो लिखकर चैटबॉट की शुरुआत कर सकते हैं। आप इस नंबर पर फोटो, वीडियो, ऑडियो या टेक्स्ट मैसेज से सबूत भेज सकते हैं। सूचना देने वाले का मोबाइल नंबर या कोई भी व्यक्तिगत जानकारी पुलिस के पास प्रदर्शित नहीं होती।
पुलिस सतर्क मित्र के तहत नागरिक बिना अपनी पहचान उजागर किए (पूरी तरह से गोपनीय तरीके से) व्हाट्सएप से आसपास हो रहे अपराधों की जानकारी सीधे पुलिस तक पहुंचा सकते हैं। सभी जिले की पुलिस लोगों को जागरूक कर रही है। - पीयूष मोर्डिया, एडीजी जोन, वाराणसी