फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 39 दिन में 14 कॉन्फ्रेंस होंगी विजन<bha>@</bha>2047 पर होगा मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू ने 9 महीने में 39 दिन तक होने वाले 14 कार्यक्रमों की सूची जारी कर दिया है।
विज्ञापन

विजन2047, क्वांटम टेक्नोलॉजी, ग्रीन एनर्जी, रिसर्च, क्लास, स्टडी, बास्केटबॉल, एथलेटिक्स, शैवाल, पाचन तंत्र, जनजातीय विकास, क्लाइमेट फ्रेंडली एग्रीकल्चर क्षेत्रों को लेकर विश्व स्तरीय चर्चा होगी। बीएचयू के अलग-अलग विभागों के कॉन्फ्रेंस, सेमिनार, इवेंट्स की सूची और डिटेल शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया गया है।
सूचना के मुताबिक, प्रचंड गर्मी के मई, जून और जुलाई में सिर्फ चार कार्यक्रम ही प्रस्तावित हैं। अगस्त और सितंबर में एक भी कार्यक्रम नहीं है। अक्तूबर में छह दिन के दो इवेंट, नवंबर में नौ दिनों के तीन कार्यक्रम, जनवरी 2026 में तीन दिन और फरवरी में 12 दिनों के चार कॉन्फ्रेंस होंगे। 2025 में 24 और 2025 के दो महीनों में 14 कार्यक्रमों की लिस्ट आ गई है। बीएचयू की ओर से हर महीने कार्यक्रमों का शेड्यूल जारी किया जाता है। मंगलवार को जारी हुई सूची अंतिम नहीं है, क्योंकि हर महीने सूची अपडेट होती है। कुलसचिव कार्यालय की ओर से बताया गया कि सभी विभागाध्यक्ष तय दिनों में कार्यक्रम न करें। इससे आवास और परिवहन की समस्या नहीं आएगी।
विज्ञापन

वेटनरी और एनिमल साइंस की ओर से 6 से 8 नवंबर तक 48वां भारतीय पशु चिकित्सा सोसाइटी का वार्षिक कांग्रेस और राष्ट्रीय संगोष्ठी कराई जाएगी। जंतु विज्ञान विभाग में 14 -16 नवंबर को ‘एंडोक्राइनोलॉजी, मेटाबॉलिज्म और प्रजनन स्वास्थ्य में प्रगति: नई अंतर्दृष्टि और नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन होगा। रसायन विज्ञान विभाग में 21 से 23 नवंबर के बीच 39वीं कार्बोहाइड्रेट ग्लाइकोसाइंस और ग्लाइकोटेक्नोलॉजी में उभरते रुझान पर सम्मेलन होगा।
विज्ञापन

साल 2026 में 29-31 जनवरी को जंतु विज्ञान विभाग में कार्यक्रम। 5-7 फरवरी को प्लांट ब्रीडिंग विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन। 10 से 12 फरवरी तक तीसरा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन। 19-21 फरवरी को वनस्पति विज्ञान विभाग में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें