फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी मंडल में राजकीय निर्माण निगम की 137 परियोजनाएं अधूरी

Tue, 14 Jan 2020 01:18 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
लटकी डॉक्टरों की आवासीय कॉलोनी - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

राजकीय निर्माण निगम की 500 करोड़ रुपये की 137 परियोजनाएं वाराणसी मंडल में अधूरी पड़ी हैं। मंडलीय समीक्षा बैठक में इस बात की जानकारी पर मंडलायुक्त ने सभी परियोजनाओं का ब्यौरा मांगा है। शासन को भी वर्तमान स्थिति से अवगत कराने के लिए पत्र भी पत्र भेजा जाएगा।

विज्ञापन


उधर, निगम के अभियंताओं ने बताया कि अनियमितता की एसआईटी जांच के कारण काम रुका हुआ है। इसमें चिकित्सा विभाग के सामुदायिक एवं प्राथमिक चिकित्सालय भवन, पर्यटन विभाग के कार्य, विद्यालय भवन, फूड हाउसिंग सहित अन्य कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं।
 

कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने सोमवार को कमिश्नरी सभागार में मंडलीय समीक्षा बैठक में जौनपुर में शौचालयों का एमआईएस फीडिंग एवं जियो टैगिंग करा लिए जाने के बावजूद पहली किस्त नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताई। जौनपुर में ग्राम पंचायतों के खातों में शौचालय निर्माण के 84 करोड़ रुपये पड़े होने की अनियमितता पर जिला पंचायत राज अधिकारी पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

विज्ञापन

 

14वें वित्त आयोग की धनराशि से ग्राम सभाओं में गोवंश आश्रय स्थल, गांव के विद्यालय के मरम्मत, गांव की सड़कों का निर्माण हुआ इंटरलॉकिंग आदि विकास कार्य कराए जाने का सुझाव दिया। गंगा किनारे के सभी गांवों में गीला कचरा निपटारे के लिए एसटीपी बनाने का निर्देश दिया। कमिश्नर ने गोवंश आश्रय स्थलों पर रात में कम से कम एक सफाई कर्मी अथवा पीआरडी के जवानों की तैनाती का निर्देश दिया।

आंगनबाड़ी केंद्रों पर बनेगा खिलौना बैंक

मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर खिलौना बैंक विकसित करने का सुझाव दिया। दुर्गाकुंड स्थित महिला वृद्धा आश्रम के पीछे खाली पड़े स्थान पर निर्माणाधीन बालगृह का निर्माण कार्य एक साल से बंद है।

इसकी जानकारी पर जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने यूपीपीसीएल के अधिकारी को विवरण के साथ तलब किया। उधर ग्राम सभाओं में आशाओं को थर्मामीटर एवं वजन मशीन न होने की जानकारी पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जताई। उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि अच्छा कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को सम्मानित किया जाए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें