वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की स्नातकोत्तर द्वितीय, चतुर्थ एवं षष्ठम सेमेस्टर परीक्षा के व्यक्तिगत परीक्षार्थियाें की मौखिक व प्रायोगिक परीक्षा के लिए केंद्रों का निर्धारण कर दिया गया है। साथ ही 2018 में मौखिक व प्रायोगिक परीक्षा से वंचित छात्रों को भी मौका दिया गया है।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. साहब लाल मौर्य ने बताया कि वाराणसी एवं चंदौली के लिए काशी विद्यापीठ, भदोही के लिए काशी नरेश स्नातकोत्तर महाविद्यालय भदोही, मिर्जापुर के लिए जीडी बिन्नानी महाविद्यालय, सोनभद्र के लिए राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा और बलिया के लिए मुरली मनोहर टाउन डिग्री कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागाध्यक्षों को 20 मई तक सभी परीक्षाएं कराने को कहा गया है। 2018 के संस्थागत और व्यक्तिगत परीक्षार्थी जिनकी परीक्षा छूट गई है, वह संबंधित महाविद्यालय के प्राचार्य की संस्तुति प्राप्त कर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक से अनुमति लेकर दो हजार रुपये शुल्क जमा कर परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के एम काम द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के नियमित परीक्षार्थियों की मौखिकी परीक्षा नौ मई को होगी। यह जानकारी विभागाध्यक्ष प्रो. कृष्ण कुमार अग्रवाल ने दी है।