फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे प्रयास में पूरा हुआ सपना, सेवा का मिला मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता पाने वाली सुरभि अग्रवाल बहुत खुश हैं। दो बार असफल होने के बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और आखिर तीसरे प्रयास में सपना पूरा हुआ। सुरभि के मुताबिक वह आईएएस बनकर समाज सेवा करना चाहती थीं।
विज्ञापन

शहर के नाटी इमली स्थित चंद्रा टॉवर निवासी सुरभि अग्रवाल ने तीसरे प्रयास में संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास की है। महेश अग्रवाल और शशि अग्रवाल की पुत्री सुरभि ने बताया कि सनबीम स्कूल लहरतारा से हाईस्कूल, इंटर करने के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक और सीए की परीक्षा पास की। तीसरे प्रयास में उन्हें लोक सेवा आयोग की इस परीक्षा में 358वीं रैंक मिली है। अगस्त के अंतिम सप्ताह से ट्रेनिंग शुरू हो सकती है, जिसकी तैयारी शुरू हो गई है। उनके इस सफलता पर धूपचंडी से पार्षद विजेता चौधरी, शहर उत्तरी के विधायक रविंद्र जायसवाल ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें