फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटी रैबीज वैक्सीन न मिलने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहता। लोहता के महमूदपुर और रहीमपुर गांव में शनिवार को पागल कुत्ते ने बीस से अधिक बच्चों को काट लिया। आनन फानन में परिजन बच्चों को लेकर काशी विद्यापीठ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां एंटी रैबीज वैक्सीन न होने के विरोध में परिजनों ने हंगामा किया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। हंगामे के करीब तीन घंटे बाद सीएमओ कार्यालय से वैक्सीन मंगाकर बच्चों को लगाई गई।
विज्ञापन

कुत्ते के काटने से घायल बच्चों में निशिबा (6 वर्ष), सादकीन (7 वर्ष), मईन अख्तर (6 वर्ष), नेहा (7 वर्ष), सहजाद (9 वर्ष), गुड़िया (4 वर्ष), कंचन (10 वर्ष), अलीना (6 वर्ष), गयूम अख्तर (6 वर्ष), आदित्य (14 वर्ष) आदि शामिल हैं।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. नवीन सिंह ने बताया कि पिछले चार-पांच महीने से एंटी रैबीज वैक्सीन की किल्लत है। शुक्रवार शाम को ही वैक्सीन खत्म हो गई थी। जिसकी जानकारी भी उच्चाधिकारियों को दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें