फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीप दान से लेकर बारिश तक का आभास

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मान महल में बनाया गया आभासी म्यूजियम काशी की धर्म, कला और संस्कृति का बेहतरीन तरीके से आभास करा रहा है। आभासी म्यूजियम में जैसे ही आप प्रवेश करेंगे वैसे ही एक नजर में पूरी काशी से संक्षिप्त परिचय होगा। म्यूजियम में एक मंदिर है जहां लगी घंटी को छूते ही घंटे की आवाज और शिवलिंग पर पुष्प वर्षा स्क्रीन पर दिखेगी। अगले ही क्षण में ही आपको बनारसी पान और काशी की गलियों का आभास होगा। इसमें थ्रीडी वीडियो में गंगा के उद्गम और काशी में प्रवाहित और मंदिरों का इतिहास जानने को मिलेगा। इसके साथ ही बारिश की हल्की फुहार, घाट, गंगा का अवतरण, विश्व प्रसिद्ध रामलीला, नाग नथैया, भरत मिलाप, बनारसी साड़ी से लेकर काशी की मीनाकारी और काशी की पत्रकारिता के साथ ही काशी का साहित्य और यहां आने वाले ह्वेनसांग से लेकर रविन्द्र नाथ टैगोर तक की जानकारी हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध है। इस म्यूजियम को पूरा घूमने के लिए करीब एक घंटे का समय लग रहा है।
विज्ञापन

बिजली कटौती से आई परेशानी
मान महल की बिजली व्यवस्था सही न होने से वहां के प्रोजेक्टर रुक-रुक कर चल रहे थे। ऐसे में बाद में पुरातत्व विभाग के अधिकारियों ने जनरेटर चलाकर पर्यटकों को म्यूजियम घुमाया। मान महल के प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि बिजली के वोल्टेज से परेशानी हुई थी। इसलिए जनरेटर से इसे चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें