फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति, देवर और ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवापुरी। भीषमपुर गांव की विवाहिता की मौत के मामले में उसके पिता मंगला जायसवाल ने पति सनी जायसवाल सहित तीन के खिलाफ कपसेठी थाना में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। गिरफ्तार होने के डर से आरोपी घर छोड़ कर भाग निकले हैं। कपसेठी थाना क्षेत्र के मटुका गांव निवासी मंगला जायसवाल ने अपनी पुत्री पिंकी जयसवाल की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व भीषमपुर गांव निवासी महेंद्र जायसवाल के पुत्र सनी से किया था। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए पिंकी को प्रताड़ित करते थे। ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर पिंकी ने सोमवार की सुबह अपने बच्चे को मायके पहुंचा दिया था। इसके बाद शाम के समय कमरा बंद कर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें