फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आध्यात्मिक ऊर्जा का देश है भारत : संतोष दास

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। भारत आध्यात्मिक ऊर्जा का देश है। संपूर्ण विश्व का गुरु भारत हर किसी को आध्यात्म का मार्ग दिखाता है। प्रयागराज में लगने वाले कुंभ के दौरान देश ही नहीं विश्व के हर कोने से लोग आते हैं और सकारात्मक ऊर्जा को ग्रहण करते हैं। ऐसा संयोग विश्व में कहीं और नहीं मिलता है। यह बातें महामंडलेश्वर संतोष दास महाराज ने कहीं। वह मंगलवार को प्रयागराज के सेक्टर पांच में लगे श्री सतुआ बाबा सेवा शिविर में भक्तों को प्रवचन दे रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रयागराज में तीनों धाराओं का संगम होता है। त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाकर लोग खुद को धन्य मानते हैं। माघ का महीना प्रयागराज में स्वर्ग का महीना कहा जाता है। स्वयं बाबा काशी विश्वनाथ ने भी माघ के महीने में प्रयागराज में स्नान किया था। यह तीर्थ नहीं तीर्थों का राजा है। स्वर्ग की जीवित अवस्था में अनुभूति करनी हो तो प्रयागराज में ही संभव है। यहां बिना किसी भेदभाव के साधु-संत विश्व के कल्याण की कामना करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें