फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडुवाडीह-कैंट रेलवे स्टेशन के बीच सीआरएस का निरीक्षण 11 को

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मंडुवाडीह से कैंट रेलवे स्टेशन के बीच चल रहे यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य 10 जनवरी तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। 11 को सीआरएस के निरीक्षण की तिथि तय की गई है। इसके बाद सारा फोकस मंडुवाडीह से इलाहाबाद तक सिंगल लाइन के विद्युतीकरण का होगा। इसे भी जनवरी के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस रेल खंड के विद्युतीकरण होने के पश्चात नई दिल्ली से इलेक्ट्रिक इंजन से चलने वाली ट्रेनें सीधे छपरा तक जा सकेंगी। अभी इलाहाबाद में रेल इंजन बदलना पड़ता है।
विज्ञापन

इस रेल खंड के विद्युतीकरण का कार्य पूरा होने के बाद कैंट रेलवे स्टेशन से चलने वाली कई ट्रेनें मंडुवाडीह स्टेशन से चलेंगी। वहीं दूसरी ओर रेल इंजन बदलने में लगने वाला समय भी कम होगा। वहीं दूसरी ओर मंडुवाडीह सेकेंड एंट्री पर यात्री सुविधाओं के लिए जरूरी कार्य कराए जा रहे हैं। परिसर के बाहर रेलिंग के साथ-साथ बेंच लग गई हैं। वहीं कृत्रिम ताल में फव्वारा आदि लगाने के साथ ही चारों तरफ सड़क व लाइटें आदि लगा दी गई हैं। भवन के बाहर पौधे भी लगाए गए हैं। अंदर भी बचे काम को पूरा किया जा रहा है। इसे जल्द से जल्द पूरा करने में रेल प्रशासन लगा हुआ है। मंडुवाडीह सेकेंड एंट्री का नवनिर्मित भवन व यहां का सर्कुलेटिंग एरिया अभी से लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें