फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक नियुक्ति की नए सिरे से जांच की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू के विज्ञान संस्थान में शिक्षकों की नियुक्ति में अनियमितता की नए सिरे से जांच कराई जा सकती है। विभिन्न विभागों में सहायक आचार्य से लेकर आचार्य पद पर 27 शिक्षकों की नियुक्तियाें में अनियमितता की शिकायत कार्यकारिणी परिषद के सदस्यों से की गई है। साथ ही 85 पेज के प्रमाण भी दिए गए हैं। ये वे कागजात हैं जो अलग-अलग आरटीआई के माध्यम से विश्वविद्यालय प्रशासन से प्राप्त किए गए हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में पूर्व कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी के कार्यकाल में हुई नियुक्तियों में अनियमितता की शिकायत यूजीसी, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री कार्यालय सहित कई जगहों पर की गई थी। इसके अलावा हाईकोर्ट में याचिका दायर कर न्याय की गुहार भी लगाई गई है। विश्वविद्यालय ने हाईकोर्ट के आदेश पर अवकाश प्राप्त जज की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित कर जांच कराई, जिसकी रिपोर्ट का इंतजार है। सूत्रों की माने तो सुंदरपुर निवासी डॉ. आशीष तिवारी ने नवंबर में कार्यकारिणी परिषद के सदस्यों से जो शिकायत की थी, उसके आधार पर मामले की नए सिरे से जांच जल्द ही शुरू हो सकती है। माना जा रहा है कि जांच के बाद बड़ी कार्रवाई का फैसला हो सकता है।
इन विभागों की नियुक्तियों पर सवाल
संस्थान के जिन 27 पदों पर शिकायत की गई हैं, इसमें सांख्यिकी, जंतु विज्ञान, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, भौतिकी महिला महाविद्यालय, कंप्यूटर साइंस, भू भौतिकी, डीएसटी-सीआईएमएस शामिल हैं। इसमें सर्वाधिक पांच-पांच पदों पर रसायन और भौतिकी विभाग में नियुक्ति हुई है। बॉटनी में तीन और जंतु विज्ञान विभाग में दो पदों पर नियुक्तियां हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें